: बलरामपुर जिले में धोखाधड़ी के मामले में गल्ला व्यापारी फरार थाने में शिकायत दर्ज
Sat, Jul 6, 2024
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एक गल्ला व्यापारी ने बड़ा धोखाधड़ी का मामला किया है |
जिससे कई लोगों को नुकसान हुआ है। यह व्यक्ति लंबे समय से रामानुजगंज में रहकर ,विभिन्न खाद्य और अन्य वस्त्र आदि की खरीद-बिक्री का व्यापार कर रहा था।उसने लोगों को विश्वास में लेकर लाखों रुपये की लेनदेन की और धीरे-धीरे उनसे ,उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में भरोसा जमा किया।किंतु एक दिन उसका असली चेहरा सामने आया जब लोगों को पता चला कि -
वह अपनी सभी संपत्तियों को बेचकर शहर से फरार हो गया है।
इस समय महजानों को अपने विश्वास में लेकर व्यापारी ने एक बड़ी धोखाधड़ी की और व्यापारियों के होश उड़ गए।इसके बाद स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच शुरू की गई है।
रामानुजगंज
में लगभग 50 साल से रहने वाले राजू राय जिसे नेपाली भी कहा जाता है, वहां का प्रसिद्ध गल्ला व्यापारी था।
उन्होंने बहुत समय से वहां के लोगों के बीच विश्वास बनाया और उनकी आर्थिक सहायता की।लेकिन अचानक उनके द्वारा किए गए धोखाधड़ीपूर्ण कार्यों के बाद जिनमें शहर के कई लोग शामिल हैं |
सबकुछ बेचकर वे फरार हो गए। इसके बाद समुदाय में हड़कंप मच गया और अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
गल्ला व्यापारी ने रामानुजगंज में मकान भी खरीदा था |लेकिन उसने बिना किसी को बताए सब संपत्तियां बेचकर परिवार सहित फरार हो गया।
इस घटना के बाद, जब लोगों को यह जानकरी मिली तो उनके होश उड़ गए और व्यापारियों के बीच बड़ा आतंक फैला।
छत्तीसगढ़ में रेलवे ने 21 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला
: छत्तीसगढ़ में रेलवे ने 21 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला
Sat, Jul 6, 2024
छत्तीसगढ़ के रेलवे यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लेकर आया है |
जिसके अनुसार द
क्षिण पूर्व मध्य रेलवे
ने बिलासपुर मंडल के अकलतरा–नैला सेक्शन में साइडिंग कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग के काम के कारण 11 से 15 जुलाई तक 21 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत 8 एक्सप्रेस गाड़ियां और 13 पैसेंजर गाड़ियां शामिल हैं।
रद्द होने वाली ट्रेनें:
1. टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18113)
- 11 से 15 जुलाई तक
2. बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18114)
- 12 से 16 जुलाई तक
3. गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12070)
- 11, 12, 14, 15 और 16 जुलाई तक
4. रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12069)
- 12, 13, 15, 16 और 17 जुलाई तक
5. रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18249, 18251)
- 13 और 14 जुलाई को
6. कोरबा-रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18250, 18252)
- 14 और 15 जुलाई को
रद्द होने वाली पैसेंजर ट्रेनें:
1. रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल (गाड़ी संख्या 08737, 08738, 08735, 08736)
- 12 से 16 जुलाई तक
2. बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल (गाड़ी संख्या 08732, 08731)
- 12 से 16 जुलाई तक
3. रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल (गाड़ी संख्या 08280)
- 11 से 15 जुलाई तक
4. कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल (गाड़ी संख्या 08279)
- 12 से 16 जुलाई तक
5. बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल (गाड़ी संख्या 08210)
- 12 से 16 जुलाई तक
6. गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल (गाड़ी संख्या 08861, 08862)
- 11 से 15 जुलाई तक
7. बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल (गाड़ी संख्या 08264)
- 13 और 14 जुलाई तक
8. टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल (गाड़ी संख्या 08263)
- 13 और 14 जुलाई तकयह निर्णय रेलवे के नए प्रोजेक्ट्स के लिए महत्वपूर्ण है, जो सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए नए इंफ्रास्ट्रक्चर की विकास पर ध्यान केंद्रित करता है। यहां के यात्रियों के लिए इस निर्णय का महत्वपूर्ण असर होगा, जो सुरक्षित और अनुकूल यात्रा के लिए रेलवे की नई पहल का हिस्सा है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस फैसले को ध्यान में रखें और समय-समय पर अपडेट्स के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का भी अवलोकन करें।
छत्तीसगढ़ में मॉनसून के साथ
: छत्तीसगढ़ में मॉनसून के साथ शुरू हुआ भारी बारिश का दौर
Sat, Jul 6, 2024
छत्तीसगढ़ में मानसून के प्रारंभ होते ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है।
मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया हैऔर आने वाले 2 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में और बारिश की संभावना है।इससे तापमान में भी गिरावट की उम्मीद है।
मौसम विभाग
ने आज कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, गौरेला मरवाही, रायपुर, दुर्ग, कोरिया, सरगुजा, जशपुर,
और सूरजपुर में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।
छत्तीसगढ़ में मॉनसून के 1 जून से लेकर अब तक कुल 212.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
1 जून से लेकर 4 जुलाई तक प्रदेश में सबसे अधिक 300.8 मिमी बारिश बीजापुर जिले में हुई है |
जबकि सबसे कम बारिश सरगुजा जिले में 149.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।गरियाबंद जिले में 27 फीसदी कम बारिश हुई है।
बिलासपुर में शुक्रवार को बारिश पर ब्रेक लग गया, जिसके बाद धूप निकल आई।
धूप के कारण तापमान में इजाफा हुआ और पारा 31.4 डिग्री तक पहुंच गया।मौसम विभाग ने आज बिलासपुर में बारिश की संभावना जताई है।
बस्तर संभाग में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई है, लेकिन आज भी मौसम विभाग ने यहां बारिश का अलर्ट जारी किया है।
तमिलनाडु में बीएसपी राज्य अध्यक्ष की हत्या