: Gmail अकाउंट की सुरक्षा कैसे करें: अपनी प्राइवेसी को रखें मजबूत और सुरक्षित

Admin Mon, Oct 28, 2024

आज के डिजिटल युग में महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों, बैंकिंग या किसी भी अन्य वेबसाइट में लॉगिन के लिए Gmail ID की आवश्यकता होती है। Gmail ID न होने पर कई वेबसाइट्स और एप्लिकेशन फ़ॉर्म्स तक पहुँच मुश्किल हो जाती है। साथ ही, लोग कई व्यक्तिगत ईमेल्स भी Gmail पर प्राप्त करते हैं, जिनका अगर कोई हैकर गलत इस्तेमाल करे, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

 Gmail अकाउंट को सुरक्षित बनाने के तरीकेआप अपने Gmail अकाउंट की सुरक्षा स्वयं कर सकते हैंऔर यह भी पता लगा सकते हैं कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति आपके मेल्स तो नहीं पढ़ रहा।कुछ आसान टिप्स से आप अपने Gmail की सुरक्षा को मजबूत कर सकते हैं।1.क्रोम ऐप में प्राइवेसी और सिक्योरिटी सेटिंग्ससबसे पहले अपने फ़ोन में Chrome ऐप खोलें।इसके बाद, "सेटिंग्स" विकल्प पर क्लिक करें।सेटिंग्स में नीचे स्क्रॉल करने पर "प्राइवेसी और सिक्योरिटी" का ऑप्शन दिखाई देगा।इस पर क्लिक करें।2. फ़ोन को सिक्योरिटी की के रूप में उपयोग करेंप्राइवेसी और सिक्योरिटी में "फ़ोन एस ए सिक्योरिटी की" का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद दो ऑप्शन दिखाई देंगे:- डिवाइस – जिसमें आपका डिवाइस दिखेगा। - लिंक्ड डिवाइस – इसमें जुड़े हुए सभी डिवाइसेस दिखेंगे।नीचे नीले बॉक्स में "Remove All Linked Devices" का ऑप्शन मिलेगा।इस पर क्लिक करके सभी लिंक्ड डिवाइसेस को हटा सकते हैं।इसके बाद, अगर किसी के पास आपका पासवर्ड भी हो,तो भी वह बिना आपके डिवाइस के पास नहीं पहुँच पाएगा।ID के दुरुपयोग से बचावअगर कोई व्यक्ति आपकी ID का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करता है,तो उसे लॉगिन के लिए QR कोड की जरूरत होगी,जिसे केवल आप अपने फ़ोन से स्कैन कर सकते हैं।यह सुविधा आपकी Gmail ID की सुरक्षा को और मजबूत बनाती है।Gmail अकाउंट की सुरक्षा जांचें और समस्या का समाधान करें

अपने Gmail की सुरक्षा जांचने के लिए Google Chrome में "Have I Been Pwned" सर्च करें। इसके बाद, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और अपना ईमेल ID डालें। "Pwned" विकल्प पर क्लिक करने पर पता चलेगा कि आपका डेटा किसी अनजान डिवाइस पर लॉगिन हुआ है या नहीं। अगर ऐसा कोई डिवाइस दिखे, तो तुरंत उस डिवाइस को हटाएँ और अपने ईमेल ID का पासवर्ड बदलें। नया पासवर्ड स्ट्रांग रखें और उसे किसी के साथ साझा न करें।Gmail अकाउंट की सुरक्षा आपके हाथ में है। ऊपर दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके आप अपने ईमेल अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं और संभावित खतरों से बच सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें