: टोक्यो गोल्ड मेडलिस्ट पैरा शटलर प्रमोद भगत पर 18 महीने का निलंबन, पेरिस पैरालंपिक से होंगे बाहर

Admin Wed, Aug 14, 2024

टोक्यो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता पैरा शटलर प्रमोद भगत को 18 महीनों के लिए निलंबित कर दिया गया है,जिसके कारण वह पेरिस पैरालंपिक खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।यह जानकारी मंगलवार को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने दी।1 मार्च 2024 को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) की एंटी-डोपिंग डिवीजन ने पाया ,कि भगत ने 12 महीनों के भीतर तीन बार अपनी उपस्थिति दर्ज करने में विफलता पाई थी, जो BWF के एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन है।प्रमोद भगत, जो SL3 वर्ग में आते हैं, ने इस निर्णय के खिलाफ CAS अपील डिवीजन में अपील की थी।हालांकि, 29 जुलाई 2024 को CAS अपील डिवीजन ने भगत की अपील को खारिज कर दिया ,और 1 मार्च 2024 के CAS एंटी-डोपिंग डिवीजन के निर्णय की पुष्टि की।BWF ने अपने बयान में कहा, "उनकी अयोग्यता की अवधि अब प्रभावी हो गई है।"प्रमोद भगत ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की सिंगल्स SL3 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था, जहां उन्होंने फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को हराया था।
इन्हें पढ़े   उत्तर प्रदेश के बरेली में 14 महीनों के दौरान 9 महिलाओं की हत्या के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तारभारती ग्लोबल ने बीटी ग्रुप में खरीदी 24.5% हिस्सेदारी, बना सबसे बड़ा शेयरधारकदिल्ली के रोहिणी में जलजमाव के कारण सात वर्षीय लड़के की डूबकर मौत“पेरिस ओलंपिक 2024: स्वर्ण पदक की कीमत $900 तक, इतिहास में सबसे मूल्यवान”
 

विज्ञापन

जरूरी खबरें