: योग दिवस के अवसर पर कश्मीर दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे

Admin Thu, Jun 20, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार योग दिवस के अवसर पर कश्मीर में

अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी यहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार 19 जून को कश्मीर पहुंचेंगे।जम्मू और कश्मीर भाजपा ने पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए तैयारियां की हैं।वहीं  सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को जम्मू और कश्मीर का दौरा करेंगे।इस दौरान वे केंद्र शासित प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगेऔर 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम सहित कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। राजनीतिक हलकों में चर्चा है |कि जम्मू और कश्मीर में चुनावों को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने इस बार योग दिवस पर कश्मीर को चुना है।[caption id="attachment_4406" align="aligncenter" width="1024"]योग दिवस के अवसर पर कश्मीर दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे योग दिवस के अवसर पर कश्मीर दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे[/caption]20 जून को कार्यक्रम में होंगे शामिलयह मोदी का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद जम्मू और कश्मीर का पहला दौरा है।हाल के दिनों में, इस केंद्र शासित प्रदेश में कुछ आतंकवादी घटनाएं भी हुई हैं।पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री 20 जून को शाम 6 बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 'युवाओं को सशक्त बनाना |जम्मू और कश्मीर का रूपांतरण' कार्यक्रम में शामिल होंगे।बयान के अनुसार  यह कार्यक्रम इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो यहां की प्रगति को दर्शाता है और युवाओं को प्रेरित करता है।

विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

योग दिवस के अवसर पर कश्मीर दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे  स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे और जम्मू और कश्मीर के 'युवा अचीवर्स' के साथ बातचीत करेंगे।प्रधानमंत्री 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की 84 प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं में सड़क बुनियादी ढांचा, जल आपूर्ति योजनाएं औरउच्च शिक्षा में बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।इसके अलावा प्रधानमंत्री चेनानी-पटनीटॉप-नाशरी खंड में सुधार, औद्योगिक संपदा का विकास |और छह सरकारी डिग्री कॉलेजों के निर्माण जैसी परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:

नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे

प्रधानमंत्री 1,800 करोड़ रुपये की लागत वाली कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार (JKCIP) परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे।यह परियोजना जम्मू और कश्मीर के 20 जिलों के 90 ब्लॉकों में लागू की जाएगी।प्रधानमंत्री 2,000 से अधिक सरकारी सेवा में नियुक्त व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे।पीएमओ ने कहा "इन परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन जम्मू और कश्मीर में युवाओं को सशक्त करेगाऔर बुनियादी ढांचे का विकास करेगा।"प्रधानमंत्री कार्यालय ने आगे कहा कि इस वर्ष के कार्यक्रम का उद्देश्य युवा मन और शरीर पर योग के गहरे प्रभाव को रेखांकित करना है।इस उत्सव का उद्देश्य हजारों लोगों को योग के अभ्यास में एकजुट करना, स्वास्थ्य और कल्याण को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है।प्रधानमंत्री 2015 से हर साल योग दिवस समारोह का नेतृत्व कर रहे हैं।उन्होंने दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर और यहां तक कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय सहित विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों पर योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें