: देशभर में NEET पेपर लीक का मामला गरमाया हुआ
Admin Mon, Jun 24, 2024
बिहार के छात्र ने किया बड़ा खुलासा
देशभर में NEET पेपर लीक का मामला इस समय काफी चर्चा में है। छात्र इस घोटाले को लेकर काफी नाराज हैं और आरोपी घोटाले के राज़ खुलने से डरे हुए हैं।हालांकि आज बिहार के एक छात्र अनुराग यादव ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है।पेपर लीक घोटाले की गुत्थी सुलझाते हुए, उसने स्वीकार किया कि परीक्षा से पहले पेपर लीक हो गया था।अनुराग ने बताया कि उसे परीक्षा से एक दिन पहले सभी प्रश्न रटवाए गए थे।इस हंगामे के बीच UGC-NET का पेपर परीक्षा के अगले दिन ही रद्द कर दिया गया।UGC-NET पेपर रद्द होने पर सवाल उठे
अब सवाल उठ रहे हैं कि जहां NEET पेपर लीक मामले में शिकायत और सबूत दोनों मौजूद हैं |वहां UGC-NET पेपर अचानक बिना किसी कार्रवाई के क्यों रद्द कर दिया गया?इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, क्या NTA ने पहले ही मान लिया था |कि UGC-NET परीक्षा में भी अनियमितताएं हुई हैं? क्या NTA किसी रहस्य को छुपाना चाहती है?परीक्षा के अगले दिन ही रद्द किया गया पेपर
बताते चलें कि UGC-NET परीक्षा मंगलवार को देशभर के विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की गई थी। जिसमें 9,08,580 उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र तपती धूप में किसी तरह अपने परीक्षा केंद्र पहुंचे। अगले दिन (बुधवार) खबर आई कि परीक्षा रद्द कर दी गई है। जिससे छात्रों में गुस्से का माहौल है।शिक्षा मंत्रालय ने क्या कहा ?
इस मामले में शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव, गोविंद जायसवाल ने कहा कि हमें परीक्षा के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली थी। लेकिन छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए, उपलब्ध जानकारी के आधार पर अपने ही पहल पर परीक्षा रद्द कर दी गई। उन्होंने कहा कि यह निर्णय एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के बाद लिया गया। जायसवाल ने यह बताने से साफ इंकार कर दिया कि उन्हें कौन सी जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि अब इस मामले की जांच CBI करेगी और जल्द ही नई परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी।शिक्षा में पारदर्शिता और सुधार की जरूरत
इस घटनाक्रम ने देशभर में शिक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुधार की जरूरत को एक बार फिर उजागर कर दिया है। छात्रों की मेहनत और भविष्य को ध्यान में रखते हुए, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। इस मामले में CBI की जांच से सच सामने आने की उम्मीद है, जिससे दोषियों को सजा मिल सके और भविष्य में ऐसे घोटालों से बचा जा सके।छात्रों के हितों की रक्षा
छात्रों के हितों की रक्षा के लिए शिक्षा मंत्रालय का यह कदम सराहनीय है, लेकिन इसे और अधिक पारदर्शी और जिम्मेदार तरीके से किया जाना चाहिए। छात्रों के विश्वास को बनाए रखने के लिए सरकार को इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त नियंत्रण रखना होगा और सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी होगी।ग्रामीण बाजार में FMCG कंपनियों की नजर:विज्ञापन