: बैंक कर्मचारियों की 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को जल्द मिल सकती है मंजूरी
Admin Fri, Oct 25, 2024
बैंक कर्मचारियों के लिए 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग लंबे समय से की जा रही है, और अब यह प्रस्ताव जल्द ही साकार हो सकता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस प्रस्ताव को दिसंबर 2024 के अंत तक वित्त मंत्रालय से अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके बाद, वर्तमान में दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा हर रविवार को बंद रहने वाले बैंक शाखाएँ अब हर शनिवार और रविवार को बंद रहेंगी। इस संबंध में भारतीय बैंक संघ (IBA) और कर्मचारी संघों के बीच सहमति पहले ही बन चुकी है।
ग्राहक सेवा समय पर नहीं पड़ेगा असरबैंक कर्मचारी संघों ने आश्वासन दिया है कि इस बदलाव से ग्राहकों को मिलने वाली सेवा के समय में कोई कमी नहीं आएगी।इसके लिए बैंक शाखाओं के कार्य समय को लगभग 40 मिनट बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।यह कदम यह सुनिश्चित करेगा कि ग्राहकों की जरूरतें सुचारू रूप से पूरी होती रहें,और बैंक कर्मचारियों को भी 5-दिवसीय कार्य सप्ताह का लाभ मिले।अधिकारी संघों ने सरकार से की थी अपीलसितंबर 2024 में, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से आग्रह किया थाकि वे बैंक कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए इस प्रस्ताव को प्राथमिकता दें।AIBOC ने कहा कि यह बदलाव न केवल कर्मचारियों की भलाई को बढ़ाएगा बल्कि बैंकिंग क्षेत्र की दक्षता को भी बढ़ावा देगा।बैंकिंग क्षेत्र में बदलाव का एक नया अध्याययदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो यह न केवल कर्मचारियों के कार्य संतुलन में सुधार करेगा बल्कि उनके कामकाजी जीवन की गुणवत्ता में भी बढ़ावा देगा। बैंक कर्मचारियों को दो दिन के अवकाश से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद है, जिससे उनकी कार्यक्षमता और उत्पादकता में भी वृद्धि होगी। 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की शुरूआत के साथ, भारत का बैंकिंग क्षेत्र और अधिक व्यावहारिक और कर्मचारी-हितैषी बन सकता है, जो बैंकिंग उद्योग में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत देगा।
विज्ञापन