: रायगढ़: आईएएस अधिकारी को कुचलने की कोशिश करने के मामले में चार आरोपियों को सजा

Admin Fri, Aug 16, 2024

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की एक विशेष अदालत ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे ,

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी सहित खनिज विभाग के अधिकारियों ,और कर्मचारियों पर जेसीबी से हमला करने के मामले में चार लोगों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।अदालत के सूत्रों ने बताया कि 12 अप्रैल 2019 की रात को सहायक जिला मजिस्ट्रेट मयंक चतुर्वेदी (IAS),खनिजों के उप निदेशक शिव शंकर नाग और तीन खनिज निरीक्षक राकेश वर्मा, घनश्याम दीवान ,और नीलांबर यादव सरंगढ़ के पास तिमलगा 'क्रशर' क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन की जांच के लिए गए थे।आरोपी कन्हैया पटेल, हरिचरण पटेल, लोकनाथ पटेल और लाल साई निषाद ने अधिकारियों पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश की थी।घटना के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद रायगढ़ जिले के विशेष न्यायाधीश जितेंद्र कुमार जैन की अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी पाते हुए 10-10 साल के कठोर कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सूत्रों ने बताया कि अदालत ने घटना में इस्तेमाल की गई जेसीबी, कार और मोटरसाइकिल की जब्ती का आदेश दिया है।
इन्हें भी पढ़ें महाराष्ट्र में अजीत पवार की ‘दादा’ छवि के पीछे का संघर्ष: मुख्यमंत्री बनने की मंशा और सियासी हलचलस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 46 पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुलिस पदक से सम्मानित किया।दंतेवाड़ा: इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पणIBPS Clerk Prelims Admit Card 2024 जारी: परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त को, 6148 पदों के लिए होगी भर्ती
 

विज्ञापन

जरूरी खबरें