: Nvidia बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, ए.आई. के प्रभाव से बाजार में बढ़ी डिमांड

Admin Wed, Nov 6, 2024

6 नवंबर, 2024 को Nvidia Corp. ने Apple को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनने का गौरव हासिल किया। Nvidia का बाजार पूंजीकरण अब 3.43 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि Apple का बाजार पूंजीकरण 3.38 ट्रिलियन डॉलर है। कंपनी के शेयरों में 2.9% का उछाल आकर $139.93 पर पहुंच गए, जिसके चलते Nvidia ने Apple को पीछे छोड़ दिया। यह दूसरा मौका है जब Nvidia ने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले जून में भी Nvidia ने यह मुकाम हासिल किया था, हालांकि उस समय यह रिकॉर्ड केवल एक दिन के लिए था।

इस बदलाव से यह स्पष्ट होता हैकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रभाव Wall Street पर कितना गहरा हो चुका है।ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, Nvidia के शेयरों में 2022 के अंत से अब तक 850% से अधिक की वृद्धि हो चुकी है।रिपोर्ट में James Investment Research के रिसर्च डायरेक्टर, Fall Ainina के हवाले से कहा गया,“पिछले कुछ तिमाहियों में ऐसा महसूस हुआ कि लोग मुख्य रूप से महंगाई के आंकड़े, नौकरी के आंकड़े और Nvidia के आंकड़े ही देख रहे हैं।Nvidia का Apple को बाजार पूंजीकरण में पीछे छोड़ना यह दर्शाता हैकि यह ए.आई. इंफ्रास्ट्रक्चर साइकल का सबसे बड़ा लाभार्थी है,और यह संकेत भी देता हैकि लोग उम्मीद करते हैं कि ए.आई. का उछाल जारी रहेगा।"वर्तमान में, Nvidia S&P 500 के कुल बाजार पूंजीकरण का 7% हिस्सा हैऔर इस साल इसके 21% के वृद्धि में से लगभग एक चौथाई योगदान Nvidia का है।Wall Street की बड़ी कंपनियां, जैसे कि Apple, Microsoft, Amazon, और Google, सभी AI से जुड़ी परियोजनाओं में भारी निवेश कर रही हैं,जिससे इन कंपनियों के शेयरों में वृद्धि हो रही है।विश्लेषकों का अनुमान है कि Nvidia की राजस्व इस वर्ष दोगुना होने के साथ अगले साल में 44% और बढ़ने की संभावना है।

इसके अलावा, हाल ही में Nvidia के शेयरों में जो उछाल आया है, वह तब हुआ जब कंपनी ने अपने Blackwell चिप के मुद्दों को सुलझाते हुए निवेशकों के चिंताओं को शांत किया। इसके अलावा, OpenAI ने एक नया AI मॉडल जारी किया है, जिसमें तर्क क्षमता है, और Alphabet Inc. भी इस दिशा में काम कर रहा है।

Nvidia का इस समय शानदार प्रदर्शन दिखाता हैकि ए.आई. क्षेत्र में इसका प्रमुख स्थान हैऔर भविष्य में इसके निरंतर विकास की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें